भाजपा सरकार में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार पर आवाज़ उठाते हुए जमीयते उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वक्फ अमेंडमेंट बिल, बुलडोजर एक्शन समेत कई मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में जमीयते-उलमा-ए-हिंद के संविधान संरक्षण सम्मेलन में अरशद मदनी ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बुलडोजर कार्रवाई में आप देख लीजिए 95 फीसदी जो मकान तोड़े गए हैं वह मुसलमान के हैं। अगर कोई दोषी भी है तो उसके पूरे मकान को तोड़ देना कहां का इंसाफ है। एक आदमी की गलती की सजा पूरे परिवार क्यों?
त्तराखंड के हल्द्वानी जिले में मस्जिद को गिराए जाने पर कहा कि जिस तरीके से मस्जिद को तोड़ा गया और 6 आदमियों को गोली और अन्य लोगों को नाजायज गिरफ्तार किया गया वो सबके सामने है। इतना ही नहीं इन लोगों पर ऐसी दफाएं लगाईं गईं ताकि उनकी जमानत न हो सके।